ीतरा महाविद्यालय में हवन पूजन और शांति पाठ कराते शहीदों के परिजन
- फोटो : ORAI
कोंच। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन एक फरवरी को रोडवेज कर्मचारी यूनियन के तत्कालीन मंडलीय पदाधिकारी महेंद्र सिंह निरंजन उनके छोटे भाई व मथुरा प्रसाद महाविद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री सुरेंद्र सिंह निरंजन और मित्र दयाशंकर झा को कोंच कोतवाली में तत्कालीन प्रभारी देवदत्त सिंह राठौर ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मार दी थी। इससे तीनों की मौत हो गई थी। एक मामले में तीनों थाने गए थे। वहां कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी से पुलिस की बर्बरता को लेकर उन लोगों का विवाद हो गया था।
घटना के बाद आरोपी देवदत्त राठौर की जेल में निरुद्ध रहते मौत हो गई थी। इस मामले अन्य पुलिसकर्मियों को न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा सुनायी जा चुकी है। पुलिस की गोली मारे गए ंमहेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह और दयाशंकर झा की याद में तीतरा खलीलपुर गांव में स्थापित महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, दयाशंकर मेमोरियल महाविद्यालय में गायत्री शांति पाठ,, सुंदर कांड पाठ व हवन किया गया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए मृतकों के परिजनों, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, शिक्षकों छात्र-छात्राओं व क्षेत्र के लोगों ने उनकी प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्व. महेंद्र सिंह की पत्नी व महाविद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष मीरा देवी, स्व. सुरेंद्र सिंह की पत्नी विनीता देवी व स्व. दयाशंकर की पत्नी ऊषा देवी समेत महाविद्यालय की नींव रखने वाले विजय सिंह निरंजन, उप प्रबंधक शिव कुमार निरंजन, डॉ. टीआर निरंजन, अमरेंद्र सिंह, अनुपम निरंजन, अंकित निरंजन उपस्थित रहे। इधर, मथुरा प्रसाद महाविद्यालय कोंच में भी तीनों मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर की सामाजिक संस्था दर्पण के सदस्यों ने औद्योगिक आस्थान में अस्थायी रूप से डेरा डालकर रह रहे गरीबों व मजदूरों के को फल बांटे। दो मिनट का मौन धारण कर तीनों मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के प्रबंधक डॉ.. मृदुल दांतरे, राजेश यादव, पारस वर्मा, अमन सक्सेना, मधुर गर्ग, अरुण कनकने मौजूद रहे।