फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस ने किया मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस ने मॉकड्रिल कर प्रदर्शन व रिर्हसल किया। पुलिसकर्मियों ने एक टीम दंगाइयों की बनाई। दंगाइयों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की दूसरी टीम ने कई तरह के हथकंडे दिखाकर कई लोगों को हिरासत में लिया। सीओ ने बताया कि ऐसे ही दंगाइयों व अराजकता फैलाने वालों को शांत किया जा सकता है।
विज्ञापन

सीओ कोंच उमेश कुमार पांडे के नेतृत्व में शनिवार को एट में पुलिस ने मॉकड्रिल की। सीओ ने बताया कि 22 जनवरी को राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शांति व्यवस्था क़ायम रखने के लिए यह प्रदर्शन सभी थानों मे किया जा रहा है। जिससे अराजकतत्व माहौल खराब न कर सकें। इस दौरान दंगाई बने पुलिसकर्मियों को टीम ने हिरासत में लिया। इस दौरान थाना प्रभारी संजय गुप्ता, एसएसआई प्रमोद कुमार यादव, एसआई रुद्र कुमार तिवारी, एसआई सुरेश कुमार आदि पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें