फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक और एक डम्फ र सीज, 16 ट्रकों को चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे में शुक्रवार की सुबह एआरटीओ ने ओवरलोड मौरंग भरे ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत दो ट्रक व एक डंपर सीज कर दिया। कुल 16 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया।
विज्ञापन

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह शुक्रवार की भोर में 4 बजे चतेला तिराहे, बस स्टैंड व पथरेहटा के पास ओवरलोड मौरंग भर कर निकल रहे ट्रकों को पकड़ने के लिए छापा मारा। सूचना लगते ही ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया और कई ओवरलोड ट्रक चालक अपने ट्रकों को लेकर गांव के अंदर घुस गए। भनक लगते ही सचल दल ने गांव के अंदर छिपे दो ट्रक व एक डंपर को पकड़ कर सीज कर दिया। जबकि अन्य 16 ट्रकों का चालान काट समन शुल्क वसूला। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन गाड़ियों को सीज कर कृषि मंडी में खड़ा करवा दिया गया है। जबकि 13 का चालान काट समन शुल्क वसूला गया है। ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए सचल दल लगातार भ्रमण कर रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें