उरई। जिले में गुरुवार को चार और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 11446 हो गई है। इसमें सक्रिय केस 120 और मौत 187 हैं। जबकि 11139 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 6 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई है। वहीं 1622 सैंपल भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ उषा सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं और उनके घरों के आसपास सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। बताया कि गांव कस्बों में जांच का काम तेजी से किया जा रहा है। सीएमओ नेे अपील करते हुए कि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण कराएं और मास्क का प्रयोग करें। (संवाद)
फोटो-35 एडीएम को सम्मानित करते चिकित्सक। संवाद
एडीएम को दी विदाई, कार्यकाल को सराहा
उरई। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह की पदोन्नति पर जिले में जगह जगह समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। मुस्कान हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में निदेशक डॉ अंकुर शुक्ला, स्तंभकार केपी सिंह, डीआईओएस भगवत पटेल, डॉ श्रीकांत तिवारी, सुजान सिंह, सुनित सचान, सौरभ गुप्ता, हरेंद्र सिंह, डॉ राकेश द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह, सुनील शर्मा आदि ने उनके तीन साल के कार्यकाल की सराहना की। संचालन रेहान सिद्दीकी ने किया। (संवाद)