फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में एसपी सतीश सिंह और पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच हत्यारोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रॉड भी बरामद की है। एसपी ने हत्यारोपियों का खुलासा किया।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय मेें रेंढर पुलिस द्वारा पकड़े गए चार हत्यारोपियों का गुरुवार को खुलासा कर डा.सतीश कुमार ने बताया कि रेंढर थाना क्षेत्र के निचाबड़ी में 14 सितंबर को जमीन पर हल रखने पर कृष्णपाल पुत्र यदुनाथ गुर्जर व चंद्रपाल पाल पुत्र राजबहादुर के बीच विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे, सरिया व लोहे की राड लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए थे। जिसमें कृष्णपाल, उसका भतीजा नीतू सिंह व रिश्तेदार रामू सिंह घायल हो गए थे। जिसमें कृष्णपाल की मौत हो गई थी।
मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जिसमें थानाध्यक्ष अनिल कुमार, उपनिरीक्षक केशव दयाल, हेड कांस्टेबल रामकृपाल, सिपाही बृजेंद्र सिंह ने गुरुवार सुबह पप्पू उर्फ राजकुमार पुत्र राजबहादुर, दीपक पुत्र चंद्रपाल, शिवम पुत्र राजकुमार उर्फ पप्पू, चंद्रपाल पुत्र राजबहादुर सभी निवासी निचाबड़ी को थाना क्षेत्र के कमसेरा चौराहा बंगरा रोड से गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों के पास से लोहे का पाइप (रॉड) भी बरामद कर ली है। जबकि एक हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें