उरई(जालौन)। चुर्खी थाना क्षेत्र के एसआई जीतेंद्र सिंह चंदेल ने हमराही के साथ गश्त के दौरान शातिर लुटेरे को पकड़ा है। उसके पास से लूट का माल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। एसआई ने बताया कि पकड़े गए युवक पर अलग-अलग थानों में गैंगस्टर समेत 18 दर्जन मामले दर्ज हैं।
चुर्खी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त के दौरान चुर्खी तिराहे के पास से शातिर लुटेरे छोटे उर्फ लादेन पुत्र कमलेश निवासी कस्बा चुर्खी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस और लूट का माल बरामद हुआ। थानाध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि पकड़े गए शातिर लुटेरे पर जिले के चुर्खी, सिरसाकलार, कोटरा, कालपी समेत कई थानों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।