फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 38 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कालपी निवासी कोरोना संक्रमित एक शख्स की मौत हो गई। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। 38 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को मेडिकल कालेज का एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। इसके अलावा शहर के रामनगर, राजेंद्रनगर, आफीसर्स कालोनी और जज कालोनी में भी संक्रमित मिले हैं। कालपी और जालौन में भी संक्रमित निकले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2207 हो गई है। इनमें 1815 लोग ठीक हो चुके हैं। 29 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 363 हैं। 88705 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। 37 लोगों के ठीक होने पर कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया के मुताबिक जिन इलाकों में मरीज मिले हैं, वहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। लोगों से कहा गया है कि वह मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें