फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संसद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्र संसद एवं शपथ ग्रहण समरोह का आयोजन हुआ। इसमें संसद सदस्यों समेत प्रधानमंत्री भैया और मंत्रिमंडल के सदस्यों को प्रधानाचार्य ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्र संसद में प्रधानमंत्री के पद पर अभिनव सिंह सेंगर को चुना गया।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में विद्यालय में छात्र संसद का गठन किया गया। इस दौरान प्रवक्ता और संसद प्रमुख देवेंद्र तिवारी ने कहा कि छात्र संसद की प्रासंगिकता व छात्रों के विकास में छात्र संसद का योगदान प्रभावी है।
कहा कि विद्यालय में छात्र संसद के गठन का उद्देश्य है कि छात्र शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, बौद्धिक विकास के साथ जनतंत्र को करीब से जान सकें। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य मोहनचंद्र तिवारी ने कहा कि छात्र संसद के छात्रों को कर्तव्यनिष्ठा व दायित्वबोध का भलीभांति ज्ञान होना चाहिए। छात्र संसद में प्रधानमंत्री अभिनव सिंह सेंगर के अलावा सेनापति निखिल बाथम, अनुशासन मंत्री अंकुश गुर्जर, क्रीड़ा मंत्री आर्यन उपाध्याय चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें