फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्षता से कराएं मतगणना का कार्य

Fri, 11 Dec 2015 12:25 AM IST
Please act neutrally counting
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने ब्लाक क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि वह मतगणना का कार्य पूरी निष्पक्षता और तेजी से कराएं। जिससे समय से गणना प्रक्रिया पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि यहां पर प्रत्याशियों के गणना अभिकर्ताओं के साथ मधुर व्यवहार करें।
विज्ञापन


आरओ को यह तय करना है कि सबसे पहले छोटी ग्राम पंचायतों की गणना को शुरू कराएं और चक्रवार एक सूची तैयार कर लें। सूची के आधार पर ही मतगणना कराएं। जीते हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देने में विलंब न किया जाए। मतगणना कर्मी सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर पहुंचे।

जिससे गणना कार्य समय से शुरू हो सके। परिणामों की आनलाइन फीडिंग भी कराएं। इसमें से थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। आरओ के अलावा एआरओ, एसडीएम, तहसीलदारों व अन्य अधिकारियों को बैठक में मतगणना को निष्पक्षता के साथ पूरी कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस गौतम के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें