फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय पचड़े में फंसी पाइप लाइन, काम रूका

विज्ञापन
कदौरा में इंटरलॉकिंग को खोदते जल संस्थान के कर्मचारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। नगर पालिका व जल संस्थान के आपसी विवाद में नगर में डाली जा रही पेयजल पाइप लाइन का कार्य अधर में लटक गया है। शुक्रवार को नगर पंचायत ईओ ने जल संस्थान के अधिकारियों पर बगैर अनुमति के खुदाई कराने का आरोप लगाकर काम रुकवा दिया। वहीं जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पंचायत से सितंबर माह में ही अनुमति ले रखी थी, फिर भी काम रुकवा दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कस्बे के कटरा अस्तबल मोहल्ले में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए जल संस्थान द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को मोहल्ले के कुछ लोगों ने नगर पंचायत ईओ से शिकायत कर कहा कि जलसंस्थान सड़क तो खोद रहा है पर उसे बनवाने की जिम्मेदारी कौन लेगा। इस पर ईओ सुनील कुमार ने मौके पर पहुंच कर कार्य को बंद करा दिया है।
ईओ का कहना है कि जल संस्थान ने बिना अनुमति के पालिका की लाखों रुपये की इंटरलॉकिंग को ध्वस्त कर दिया है। जिसे लेकर कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि जलसंस्थान के पास कोई एनओसी नहीं है। जबकि जल संस्थान के जेई सभापाति यादव का कहना है कि उन्होंने सितंबर माह में पालिका से एनओसी ली थी, अनावश्यक रूप से कार्य रोक दिया गया है। संभावना है कि शनिवार को दोनों विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता होगी है, इसके बाद काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें