फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंची ट्रिपल एक्स और ऑस्ट्रेलिया की टीम, आज होगा मुकाबला

विज्ञापन
इंदिरा स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। इंदिरा स्टेडियम में चल रहे देव चैलेंजर ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच ट्रिपल एक्स और आस्ट्रेलिया क्लब ने जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओसीसी ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। असित पिपरैया व हर्ष शर्मा ने संभलकर खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। असित के बाद सैफ ने उम्दा बल्लेबाजी की। इनके आउट होने के बाद विकेटों का पतन शुरू हो गया। सैफ ने 31, हर्ष ने 29, असित ने 19 रन बनाए। ट्रिपल एक्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य, प्रियांक, अतुल, अतीक ने एक-एक विकेट लिया। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी ट्रिपल एक्स की टीम ने 14वें ओवर में ही विक्की और संदीप की 87 रन की साझेदारी से आठ विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच विक्की दुबे को मिला। अंपायरिंग डा. राकेश द्विवेदी और नीरज पाठक ने की।
इसके पहले बीएसएस और आस्ट्रेलिया क्लब के बीच पहले सेमीफाइनल मैच हुआ। बीएसएस ने पहले खेलते हुए 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 94 रन बनाए। अक्षय 20, कुणाल 17, अभिषेक ने 13 रन बनाए। आस्ट्रेलिया क्लब की ओर से निसार व मुकेश ने तीन-तीन, आलोक ने एक विकेट झटका। कमजोर लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया क्लब की टीम शुरू में दो विकेट गिरने से दबाव में आ गई। इसके बाद टीम जल्द ही लक्ष्य तक पहुंच गई। अक्षयदीप ने नाबाद 43 रन बनाए। निसार के 12, सत्यम के 12 रन महत्वपूर्ण रहे। तीनों विकेट कुणाल को प्राप्त हुए। मैन आफ द मैच अक्षयदीप को दिया गया। अंपायरिंग प्रतिपाल व मनमोहन ने की। इस दौरान डा. अविनाश सेंगर, विनयदीप, अनिल दिवाकर, प्रभाकर सिंह, अनिल पंडोखर, जिला क्रीड़ाधिकारी रईस अख्तर, कोच फिरोज चांद, श्यामू, सत्यम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें