फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रेलवे कालोनी की पेयजल आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
रेलवे की जमीन पर जेसीबी मशीन से टूटी पाइप लाइन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। गांधी इंटर कालेज के पास प्रबंधन की ओर से चहारदीवारी बनाने के लिए जेसीबी से खुदाई करते समय पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और रेलवे कालोनी की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांधी इंटर कालेज की ओर से जेसीबी से जमीन का समतलीकरण कार्य के दौरान रेलवे कालोनी को पानी की सप्लाई को निकली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। कालोनी के दो दर्जन आवासों में पानी का संकट खड़ा हो गया। रेलवे कालोनी के लोगों ने आईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंच कर जानकारी दी। इसके बाद मामले की जानकारी की गई। आईओडब्ल्यू का कहना है कि रेलवे की टीम भेजकर पाइप लाइन सुधारने का काम शुरू करा दिया गया है। रेलवे के इंजीनियर छत्रपाल ओमरे का कहना है कि कालेज की ओर से बिना अनुमति के काम हो रहा था। लिहाजा उन्हें नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें