फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थगित चल रहीं परिवार नियोजन सेवाएं बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण प्रभावित हुई स्वास्थ्य सेवाएं फिर से शुरू होने लगी हैं। आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के बाद अब परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं भी बहाल कर दी गई है। इस बाबत सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को बैठक में तमाम दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने कहा कि परिवार नियोजन संबंधी सभी गतिविधियों में सतर्कता के साथ आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। एसीएमओ परिवार कल्याण डा. एसडी चौधरी ने कहा कि इस संबंध में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य का आदेश भी आया है, जिसमें परिवार नियोजन सामग्री का वितरण सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश है। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस भी सुनिश्चित किए जाए।
आशा द्वारा गृह भ्रमण के दौरान दिए जाने वाले अस्थाई साधनों का वितरण किया जाए। परिवार नियोजन संबंधी जो भी गतिविधियां संचालित हो रही है। उनकी मासिक रिपोर्ट माह की 21 तारीख तक भेज दी जाए। डॉ. चौधरी ने बताया कि नसबंदी को छोड़कर सभी परिवार नियोजन की गतिविधियां बहाल कर दी गई है। यदि प्रसव के बाद कोई महिला परिवार नियोजन अपनाना चाहती है तो उसकी नसबंदी हो सकती है। इस दौरान परिवार कल्याण विशेषज्ञ ज्ञानप्रकाश पांडेय भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें