सम्मेलन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री समेत अन्य सदस्य।
- फोटो : ORAI
जालौन। फोटोग्राफर को अपने समाज में अपनी जगह बनाकर रहने के लिए आधुनिकता को अपनाना होगा। नई तकनीक का ज्ञान लेकर अपने व्यवसाय को जारी रख सकते हैं। यदि कोई समस्या आती है तो संगठन उनके हितों के लिए साथ खड़ा है। यह बात जालौन फोटोग्राफर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेशचंद्र वर्मा ने कही।
इससे पहले उन्होंने प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह विष्ट के साथ दाऊजी गार्डेन पर गुरुवार को फोटोग्राफर सम्मलेन का शुभारंभ श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ किया। दिनेशचंद्र ने कहा कि आज नई और आधुनिक तकनीक का दौर है। यदि आप तकनीक नहीं सीखते हैं तो आपको कोई पूछने वाला नहीं होगा। इसलिए तकनीक को सीखना और अपनाना आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आज जहां सभी संगठन अपने हित के लिए कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि फोटोग्राफर का भी संगठन खड़ा किया गया ताकि उनकी समस्याओं को उचित मंच मिल सके और उनका समाधान किया जा सके।
अंत में नगर के रविंद्र पाटकार समेत दो वयोवृद्ध फोटोग्राफरों को अतिथियों ने सम्मानित भी किया। संचालन राकेश लाक्षाकार ने किया। इस दौरान जगदीश चंद्र तुसेले, शंकर वर्मा, संतराम शिवहरे, राधेमोहन गुप्ता, प्रवीन, देवेंद्र, मनोज, केके सिंह, कृष्णकुमार, चंचल याज्ञिक, निश्चल मयंक, राहुल उटगेरकर, विकल गोस्वामी, आकाश वर्मा, प्रभात राजपूत, दीपक लाक्षाकार आदि रहे।