जालौन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की ओर से गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में 13 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। बाद में सभी जोड़ों को प्रमाणपत्र दिए गए। उन्हें सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता व ईओ डीडी सिंह ने सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम काफी मददगार साबित हो रहा हैं। पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने कहा कि इस योजना में जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों का विवाह कराने से मुखिया की चिंता समाप्त हो जाती है। पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता व ईओ डीडी सिंह ने सभी नवदंपतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, समाजसेवी रामराजा निरंजन, अभय प्रताप सिंह राजावत, संजू खत्री, सतीश सिंह सेंगर, निशा माहेश्वरी, कैलाश बाबू वर्मा देवरी, रविंदर सलूजा, लेखाकार अनिल कुशवाहा, कमलेश त्रिपाठी, सिद्धू श्रीवास्तव, केजी संतोष सिंह आदि रहे।
ये जोड़े विवाह बंधन में बंधे
सौरवी संग संदीप, आदेश संग अनूप, लक्ष्मी संग जयसिंह, छमछम देवी संग अमित कुमार, प्रियंका ासंग सर्वेश कुमार, मनीषा संग सोनू, दीक्षा संग अरुण कुमार, साक्षी संग अंशुल, आरती संग मंगल सिंह, रीना संग तिलक कुमार, आरती संग नरेंद्र, प्रियंका संग बलवीर, शिवानी संग धर्मेंद्र