मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : ORAI
कोंच(उरई)। कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर में गुरुवार सुबह नीम के पेड़ पर अधेड़ का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से घर में कोहराम मच गया।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के चंदकुआं स्थित मोहल्ला पटेल नगर में कृष्णकुमार उर्फ पप्पू (52) पुत्र रामदयाल का शव गुरुवार सुबह घर पास नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। इससे सनसनी मच गई। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर उदयभान गौतम और सागर चौकी प्रभारी संजीव कटियार ने परिजनों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक कृष्ण कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। अवसाद में ऐसा कदम उठाने की आशंका है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।