फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने कोरोना को हराने का संकल्प लिया

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण में मौजूद चिकित्सक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोरोना की रोकथाम और बचाव को लेकर राजकीय मेडिकल कालेज के सभागार में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें डीएम डा. मन्नान अख्तर ने कहा कि सतर्कता से ही खुद को कोरोना से सुरक्षित रख सकते हैं। इसलिए शपथ लें कि हम सभी तय दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. द्विजेंद्र नाथ ने कहा कि एचआईवी एड्स को लेकर भी समाज भयभीत था, लेकिन सामूहिक प्रयासों से यह बीमारी निचले स्तर पर चल रही है। इसी तरह सम्मलित प्रयासों से कोरोना को भी हराएंगे। डा. प्रदीप गुप्ता, डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डा. चरक सांगवान, डा. मनोज वर्मा, डा. गोपाल कुमार ने अपने अपने विभाग से संबंधित कोरोना को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया। इसके अलावा डा. जेके गुप्ता, डा. पीसी पुरोहित ने संचालन किया। इस दौरान डा. रेनू सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, जीतम राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें