उरई। लॉकडाउन में भी नियम कानून का पालन कर देश दुनिया की खबरों को लोगों के घरों तक पहुंचाने वाले कर्मयोगियों (समाचार पत्र वितरक) को सम्मान के साथ राशन सामग्री वितरित की गई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को 60 कर्मयोगियों को उनकी जरूरत का सामान आटा, दाल, चावल, सब्जी, तेल, मसाले दिया गया। राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने कर्मयोगियों को मालाएं पहनाकर उन्हें राशन देने के साथ-साथ उनका सम्मान भी किया।
समाजसेवी रोहित विनायक की टीम ने 30 कर्मयोगियों को राशन सामग्री की पूरी किट प्रदान की। इतना ही नहीं राशन देने के साथ-साथ फूल मालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। कहा कि वितरक सर्दी हो या गर्मी या फिर बरसात, घरों तक समाचार पहुंचाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। रोहित के मुताबिक, उनकी टीम की ओर से अब तक 1287 पैकेट वितरित किए जा चुके है। लॉकडाउन में यह सिलसिला चलता रहेगा। इस दौरान रोहित त्रिपाठी, दीपक राजपूत, अंकित निरंजन, अंकित गुप्ता, निखिल मोदी, तरुण वेद, प्रदीप वर्मा, हिमांशु बुधौलिया, शुभम अग्रवाल मौजूद रहे।
संस्कार ग्रामोत्थान संस्था की ओर से भी 10 कर्मयोगियों को राशन सामग्री दी गई। अध्यक्ष डा. आरके शाक्या ने कहा कि यह कर्मयोगी किसी योद्धा से कम नहीं है। इस दौरान मनीष नागर, आशुतोष पाल, अमित वर्मा, अनिल भारती, पार्थ आदि मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से भी 10 कर्मयोगियों को राशन सामग्री वितरित की गई। पार्टी नेताओं ने भी इन कर्मयोगियों के कार्यों की सराहना की। पार्टी नेता प्रदीप दीक्षित ने बताया कि संगठन की ओर से लहारियापुरवा, जेल रोड, करसान रोड, कांशीराम कालोनी आदि में अभी तक 200 से अधिक लोगों की मदद की जा चुकी है। इस दौरान भानुप्रकाश वर्मा, वेद यादव, कुसुम सक्सेना, सुजीत तिवारी, शोभित सोनी आदि रहे।
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से भाजपा पदाधिकारी भी कर्मयोगियों की मदद में पीछे नहीं रहे। पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू के नेतृत्व में 10 कर्मयोगियों को राशन सामग्री दी गई। रिप्पू ने बताया कि लॉकडाउन का समय काफी कठिन है, फिर भी जनता एकजुट होकर बीमारी से लड़ने को तैयार खड़ी है। ऐसे में अमर उजाला की ओर से राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है। इस दौरान ब्रजकिशोर गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, जितेंद्र कंथरिया, प्रिंस गुप्ता, शिवम गुप्ता, चेतन गुप्ता, सचिन सेठ, अंकित रावत, अंकित तिवारी आदि रहे।
संस्कार ग्रामोत्थान संस्था के पदाधिकारी कर्मयोगियों को पैकेट थमाते।- फोटो : ORAI
-समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी भी कर्मयोगियों को राशन देते।- फोटो : ORAI
रोहित विनायक व टीम की ओर से राशन वितरण।- फोटो : ORAI