जालौन। सशक्त देश के निर्माण के लिए आयकर भरना जरूरी है। आयकर रिटर्न जमा करना नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। यह बात सिटी कॉम्लेक्स में आयोजित करदाता जागरुकता शिविर में मुख्य अतिथि संतोष कुमार संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज 4 कानपुर ने लोगों से कही।
आयकर विभाग की ओर से करदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित करदाता जागरुकता शिविर का दीप जलाकर शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि कुमार ने कहा कि अब भी बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिन्हें आयकर के नियमों की जानकारी नहीं है। इसकी वजह से वे रिटर्न भरने में गड़बड़ी कर देते हैैं। ऐसे में समय से रिटर्न दाखिल नहीं हो पाता है जिससे विभागीय नोटिसों के साथ अन्य तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों की सहूलियत और जागरूकता के लिए विभाग द्वारा करदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। सहायक कमिश्नर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति निर्धारण समय पर रिटर्न फाइल नहीं करते हैं तो जुर्माना पांच हजार से लेकर 10 हजार देना पड़ेगा।
सहायक आयुक्त विजय सिंह ने कहा कि चंद्रयान, रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि में आपका भी सहयोग है। देश का जो भी व्यक्ति कर देता है वह देश के विकास में भागीदार है। इस तरह से टैक्स भरकर भी आप देशभक्ति प्रदर्शित कर सकते हैं। इस दौरान आयकर अधिकारी पीके तिवारी, आयकर अधिकारी विजय ललवानी, गोपाल गुप्ता ने आयकर एक्ट के बारे में जानकारी दी। संचालन अभिषेक श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, सीए विनीत अग्रवाल, एडवोकेट अभिषेक श्रीवास्तवविनीत अग्रवाल, कृपाशंकर खत्री, दीपक मित्तल, राजीव माहेश्वरी, मधु सिंघल, पंकज अग्रवाल, चंद्रप्रकाश यादव, संजू खत्री, सुरेश राव डेंगरे, नीरज गुप्ता, डॉ. श्यामप्रकाश, अनुराग निंरजन, मोनू गुप्ता, आरिफ, मनीष गुप्ता, आत्माराम गुप्ता आदि रहे।
कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी व अन्य लोग- फोटो : ORAI