फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप को ताज की दास्तां सुनाने वाले नितिन की ननिहाल जालौन में

विज्ञापन
ममेरे भाई की शादी समारोह में उरई के एक गेस्ट हाउस में मामा शिवसिंह (सफेद शर्ट में) के साथ बैठे निति? - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताज का इतिहास और उसकी खूबियां बताने वाले पर्यटक गाइड नितिन की ननिहाल जालौन जिले के तुलसी नगर में है। भांजे की उपलब्धि पर मामा शिव सिंह व मामी मंजू फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी मामा शिवसिंह ने बताया कि नितिन उर्फ रिंकू तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। उसका ननिहाल से विशेष लगाव है। अभी नवंबर माह में उनके छोटे बेटे सुमित की शादी में नितिन शामिल भी हुआ था। नितिन के पिता राजेश आगरा नगर निगम में ठेकेदारी करते हैं। मां मिथिलेश गृहणी हैं। आगरा यूनीवर्सिटी से एमए अंग्रेजी से करने के बाद नितिन ने पर्यटकों के गाइड का जॉब चुना। आगरा में जितने भी विदेशी राजनेता आते हैं, लगभग सभी को आगरा की ऐतिहासिक धरोहरों की दास्तां बताने के लिए नितिन को ही चुना जाता है। तुलसीनगर निवासी मामा के दोस्त प्रतिपाल सिंह, गुड्डू, भूपेंद्र सिंह भी नितिन उर्फ रिंकू को ट्रंप के साथ देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
टॉप फाइव में किया गया नितिन का चयन
शिव सिंह ने बताया कि ट्रंप को ताज दिखाने के लिए इंटरनेशनल स्तर के टॉप फाइव गाइड चयनित किए गए थे। उनमें नितिन भी शामिल था। अंत में उसी का नाम फाइनल हुआ।

ममेरे भाई की शादी में मौजूद नितिन- फोटो : ORAI

जालौन ः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताजमहल की दास्तां सुनाने वाले गाइड नितिन के बारे मे?- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें