फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति की शिकायत पुलिस से की

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मायके से रुपयेे न लाने पर तीन बच्चों सहित पत्नी को घर से निकालने की शिकायत पीड़ित पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र निवासी चंद्रकांती ने पुलिस को बताया कि पिता हरीशरण ने उसकी शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व मोहल्ला नया खंडेराव निवासी आनंद कुमार के साथ की थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो ठीक रहा। इसके बाद आनंद शराब का लती हो गया। जिसमें उसने घर के जेवर आदि सभी कुछ बेच दिए। कोई काम न करने की वजह से घर में भरण पोषण करना मुश्किल हो गया। अब आनंद उस पर मायके से रुपये मंगाने का दबाव बनाने लगा। एक दो बार उसने रुपये मंगाए भी तो कोई काम धंधा न कर उसने रुपये शराब में उड़ा दिए। अब मायके से रुपये न मांगने पर मारपीट करते हैं। लगभग 8 माह पूर्व पति ने रुपये न मंगाने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। खर्चा मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पत्नी ने की शिकायत रिपोर्ट दर्ज
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी शिखा पत्नी हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उनका पति आए दिन गाली, गलौज व मारपीट करता है। शनिवार की सुबह वह घर में काम कर रही थी। तभी पति वहां आया और गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें