फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उमस भरी गर्मी से बढ़े बुखार व उल्टी-दस्त के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गर्मी के साथ उमस ने एक बार फिर लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त और डायरिया तथा पेट की बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को ओपीडी में 1179 मरीज पहुंचे। इसमें लगभग 150 मरीज बुखार के, 80 चर्म रोग, 130 उल्टी-दस्त और 150 हड्डी रोग के मरीज थे। इसके अलावा पेट संबंधी बीमारियों के मरीज भी पहुंचे।
विज्ञापन

इमरजेंसी में भी सुबह से लेकर देर रात तक आने वाले मरीजों में डायरिया पीड़ित सबसे ज्यादा नजर आ रहे हैं। इमरजेंसी में डायरिया के जो गंभीर मरीज आ रहे हैं उन्हें जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हालात यह हैं कि अस्पताल के प्रथम तल पर महिला वार्ड, चिल्ड्रन वार्ड से लेकर अन्य वार्ड भी उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या ज्यादा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय की मौसम बदल रहा है। बारिश में साफ सफाई और गंदा भोजन से बीमारियां बढ़ रही है। लोगों को सचेत होकर खानपान पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें