फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इमरजेंसी में शुगर जांच के लिए भटकता रहा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को त्वरित उपचार देने के दावों के बीच व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बुधवार को मड़ोरा गांव निवासी एक शुगर पीड़ित मरीज ने इमरजेंसी में जांच न करने का आरोप लगाया। मरीज के मुताबिक, सीएमएस से शिकायत करने की बात कहने के बाद उसकी शुगर जांच की गई, जिसमें स्तर काफी बढ़ा हुआ मिला।
विज्ञापन

मरीज ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह इमरजेंसी पहुंचा था। उसने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को शुगर की बीमारी की जानकारी देते हुए जांच कराने का अनुरोध किया, लेकिन आरोप है कि चिकित्सक और अन्य स्टाफ ने उसकी बात अनसुनी कर दी। इसके बाद उसने अस्पताल में परिचित कर्मचारी को फोन कर समस्या बताई और सीएमएस से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद कर्मचारी के निर्देश पर दूसरे कर्मचारी ने उसकी शुगर जांच की। मरीज ने इस मामले में सीएमएस डॉ. जेजे राम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि समय पर जांच न होने से उसे परेशानी उठानी पड़ी।


इमरजेंसी की व्यवस्थाओं पर सवाल
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और बीपी व शुगर जैसी जरूरी जांचों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में मरीज के आरोपों ने इमरजेंसी की व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
शिकायतीपत्र मिला है, मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इमरजेंसी की अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जाएगी।
डॉ. जेजे राम, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें