फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जूनियर इंजीनियर की मौत, पत्नी और साले पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो - 16 मृतक आशीष कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। शहर के रामनगर मोहल्ला निवासी सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने बहू और उसके भाई पर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी आशीष कुमार (32) महोबा में सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात थे। उनकी शादी 11 फरवरी को शहर के मोहल्ला तुफैलपुरवा निवासी दीपाली के साथ हुई थी। कुछ दिन से आशीष की पत्नी मायके में थी, इसलिए वह भी ससुराल गया था।
आशीष के पिता सतीश अकेला ने बताया कि 18 अक्तूबर की शाम वह उनका पुत्र ससुराल गया था। वहां से खाना खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। किसी तरह घर पहुंचने पर उसने पिता को बताया कि पत्नी और उसके भाई ने खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया है। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज उरई ले गए, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आशीष के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बहू किसी युवक से फोन पर बात करती थी। आशीष ने उसे ऐसा करते देख लिया था। इसी बात को लेकर पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे जहर दे दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें