फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उरई-राठ मार्ग की पैचिंग दोबारा शुरू

विज्ञापन
.फोटो - 26 राठ रोड पर दोबारा भरे जाते गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बारिश के बाद उरई-राठ मार्ग पर गड्ढे भरने के लिए कराई गई पैचिंग दो दिन में ही उखड़ गई थी। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का असर हुआ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व ठेकेदार ने रविवार को मरम्मत का काम दोबारा शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुहम्मदाबाद बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर बिखरी गिट्टी दिखाई थी। युवकों ने हाथों में गिट्टी लेकर मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। ग्रामीणों का कहना था कि पैचिंग उखड़ने से सड़क पर गिट्टी और मिट्टी फैल गई है। इससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के बाद उरई-राठ मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। इन्हें भरने के लिए पैचिंग कराई गई, लेकिन काम की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण दो दिन में ही गिट्टी उखड़कर सड़क पर फैल गई। इससे मरम्मत पर खर्च की गई धनराशि और कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे थे।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और दोबारा मरम्मत शुरू होने से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीण राज गुप्ता, आकाश यादव, रामकुमार और गुफरान ने बताया कि दोबारा शुरू हुआ काम पहले से बेहतर दिखाई दे रहा है।

.फोटो - 26 राठ रोड पर दोबारा भरे जाते गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें