फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान

विज्ञापन
फोटो-24-प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस। संवाद
विज्ञापन
उरई। भीषण गर्मी के बीच झांसी-कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




सोमवार को गोरखपुर-मुंबई दैनिक स्पेशल चार घंटे 40 मिनट और मुंबई-गोरखपुर दैनिक स्पेशल पांच घंटे 40 मिनट विलंब से पहुंची। पुणे-गोरखपुर स्पेशल 10 घंटे 27 मिनट और गोरखपुर-हडपसर दो घंटे 11 मिनट देरी से आई। लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट, गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस एक घंटा 48 मिनट और कामाख्या एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से चली। कानपुर में गंगा पुल पर मरम्मत कार्य और विभिन्न मंडलों में ट्रैक मरम्मत के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों ने छोटे स्टेशनों पर पेयजल और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, जिस पर झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्टेशनों पर पेयजल की व्यवस्था की गई है और कमियों को तत्काल दुरुस्त किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें