फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन फेल होने से 20 मिनट खड़ी रही पैसेंजर

विज्ञापन
आटा स्टेशन के होम सिग्नल के पास खड़ी पैसेंजर ट्रेन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
फोटो-11-पैसेंजर के इंजन खराब होने के कारण रेलवे क्रासिंग में फंसे लोग।
विज्ञापन

इंजन फेल होने पर 20 मिनट खड़ी रही पैसेंजर
एक सुपरफास्ट और एक मालगाड़ी भी फंसी, यात्रियों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई/आटा (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर रविवार को झांसी से कानपुर जाने वाली पैसेंजर नंबर 51803 का इंजन आटा स्टेशन के होम सिग्नल के पास फेल हो गया। इंजन फेल होने पर आटा के पास बनी रेलवे क्रासिंग पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। जब इंजन सही हुआ, तब करीब बीस मिनट बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 1.10 बजे जैसे ही पैसेंजर आटा स्टेशन से कानपुर की ओर रवाना हुई, अभी ट्रेन स्टेशन के होम सिग्नल भी नहीं निकली थी तभी ट्रेन का इंजन खराब हो गया। ट्रेन के लोको पायलट रामदास और सह चालक अजय ने किसी तरह इंजन में आई खराबी को दूर किया। इसके चलते ट्रेन 1.10 बजे से 1.30 बजे तक खड़ी रही। इसके चलते जहां दूसरे होम सिग्नल पर मुंबई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 12107 और बिहार से जाने वाली मालगाड़ी पारीछा स्पेशल को उसरगांव स्टेशन पर रोकना पड़ा। यही नहीं आटा रेलवे क्रासिंग बंद होने से सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। करीब बीस मिनट बाद जब इंजन ठीक हुआ और गाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हुई। तब यातायात बहाल हो सका।

पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब होने से रेलवे क्रॉसिंग में फंसे यात्री- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें