उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने संयुक्त कार्यालय कोविड 19 कंट्रोल रूम, सूचना कार्यालय, नजारत, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे कार्यालय आदि कार्यालयों का जायजा लिया। लोगों की सुविधा के लिए अभिलेखों के रखरखाव कार्मिकों की उपस्थिति आदि के बारे में जानकारी करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयों के अभिलेखों और पत्रावलियों का रखरखाव रजिस्टरों का मेंटेनेंस आदि के बारे में उचित दिशा-निर्देश दिए। कार्यालय के बाहर नोटिस बोर्ड अवश्य लगाएं। दीवार पर कोई भी निर्देश चस्पा ना करें। नाजिर को निर्देशित करते हुए कहा कि कलक्ट्रेट परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने अपर जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने कार्यालय के बाहर सुगंधित पौधे लगाएं। परिसर के अंदर कोई भी व्यक्ति गुटखा पान खाकर थूकता पाया जाए तो 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कलक्ट्रेट परिसर के अंदर कोई भी गाड़ी पार्क नहीं करेगा। उन्होंने इसके लिए पार्किंग की जगह चिह्ति करने के निर्देश दिए।
---------------
फोटो-15-निरीक्षण करते सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव। संवाद
34 गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोका
उरई। सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने विकास भवन का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 34 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का उस दिवस का वेतन अग्रिम आदेशों तक काट दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह अनुपस्थित के संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग से रामू, रोहित खरे, प्रमोद कुमारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय से चंद्रशेखर राजपूत, प्रेमचंद्र साहू, एनआरएलएम कार्यालय से रवि कुमार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से अधिशासी अभियंता वहाजुद्दीन, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से अमोल वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय से हरिचरण, मुख्य पशु चिकित्सा कार्यालय से रामशंकर गुप्ता, वासुदेव सिंह पाल, महेंद्र वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, डूडा कार्यालय से परियोजना अधिकारी अखिलेश चंद्र तिवारी, शहर मिशन प्रबंधक विजय सिंह गौतम, सुनील कुमार गुप्ता, योगेश सिंह यादव, सहकारिता विभाग से हरिकृष्ण शिल्पकार, नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला युवा कल्याण कार्यालय से शिवम सिंह, मेराज अहमद, जिला रेशम विभाग से सहायक रेशम अधिकारी सीके सिंह, डीपीआरओ कार्यालय से किरण कुशवाहा, राजेश कुमार, डीपीओ कार्यालय से चंद्रपाल सिंह, बीएसए कार्यालय से बीएसए प्रेमचंद यादव, अनुराग खरे, दीपशिखा, कपिलदेव, डीआईओएस कार्यालय से उमेश मिश्रा, अख्तर जलील, रामस्नेही आदि अनुपस्थित पाए गए।