फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खाने के ज्यादा दाम वसूलने पर पनवेल एक्सप्रेस में वेंडरों और यात्रियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पनवेल से गोरखपुर जा रही पनवेल एक्सप्रेस में रविवार सुबह खाने के पैकेट के दाम ज्यादा वसूलने पर वेंडरों और यात्रियों में मारपीट हो गई। वेंडरों ने चेन पुलिंग कर दी। बाद में गार्ड ने आकर स्थिति संभाली। 10 मिनट बाद गाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

पनवेल एक्सप्रेस रविवार की सुबह 10:25 बजे मुस्तरा स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के जनरल कोच में खाने-पीने का सामान बेच रहे साइड पैंट्रीकार के वेंडर और यात्री के बीच मूल्य अधिक लेने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि आपस में मारपीट करने लगे। ट्रेन में सवार यात्रियों ने दोनों पक्षों का बीच बचाव कराया है लेकिन वेंडर ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन खड़ी हो गई।
वेंडर ने तत्काल फोन कर साथियों को बुला लिया और दोनों यात्रियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसी कोच में सवार उरई के मोहल्ला रामनगर निवासी शिवम पटेल, ज्ञानेंद्र और उनके साथियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसी बीच ट्रेन के गार्ड संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने चेन पुलिंग के बारे में लोगों से पूछा तो यात्रियों ने पूरा मामला बताया। बाद में गार्ड ने चेन पुलिंग को ठीक कर ट्रेन को गंतव्य की ओर बढ़वाया। इसके चलते ट्रेन 10 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

उरई आने पर यात्रियों ने बताया कि कानपुर के हंसपुरम नौबस्ता निवासी अवनीश और प्रमोद जो पनवेल से कानपुर जा रहे थे। उनकी खाने-पीने के सामान के मूल्य ज्यादा लेने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर वेंडरों ने यात्रियों के साथ मारपीट की।
जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज का कहना है कि यात्रियों के साथ मारपीट की कोई सूचना नहीं मिली है। अगर इस प्रकार की कोई घटना हुई है तो जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें