फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदौरा में पंचायत ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। नगर पंचायत ईओ की अगुवाई में पंचायत की टीम ने चतेला बस स्टैंड चौराहे पर सख्ती के साथ अभियान चलाया। इस दौरान पालिका ने नगर पंचायत की डेढ़ करोड़ की जमीन पर कब्जा को मुक्त कराया। अतिक्रमण हटने से अब यहां बनने वाली पंचायत की दुकानों का रास्ता साफ हो गया है। अधिकारियों की माने तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान से चतेला बस स्टैंड तक नगर पंचायत 17 दुकानों का निर्माण कराना चाहती है। इसके लिए पंचायत ने बोर्ड बैठक कर मार्केट के लिए प्रस्ताव पास कर अक्तूबर माह में टेंडर प्रकिया भी पूरी कर ली थी, लेकिन इस जगह पर अतिक्रमण होने की वजह से दुकानों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। स्थिति यह है कि कुछ अतिक्रमणकारियों ने यहां अस्थायी के साथ-साथ स्थायी अतिक्रमण भी कर लिया था। कई बार नगर पंचायत ने इन कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर सरकारी जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए, लेकिन किसी ने भी नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया।
गुरुवार को पालिका ईओ सुनील सिंह सिंह की अगुवाई में पालिका कर्मियों ने बस स्टैंड चौराहे पर पहुंच गए और सड़क किनारे स्थायी व अस्थायी दुकानों व टीन टट्टर आदि को हटाया। इस दौरान कई अतिक्रमणकारी व पंचायत कर्मियों की तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर पुलिस बल होने से शांतिपूर्ण तरीके से अभियान चलाया गया। पंचायत ने जगह को पूर्णता खाली करा लिया है। इससे लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही यहां दुकानों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चतेला बस स्टैंड पर करीब 40 वर्षो से लोग सरकारी जमीन पर कब्जा किए थे, जिसे सख्ती के साथ खाली करा लिया है। जल्द ही दुकानों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन मो. जमीर आलम, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता बृजेंद्र कुमार, लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी, ठेकेदार बबलू अग्रवाल, वेद प्रकाश पाठक सहित नगर पालिका व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें