रामपुरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते अतिथि
- फोटो : ORAI
रामपुरा। क्षेत्र के गढ़ेरना गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित बादल व अंकित सिंह ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट का पहला मैच ग्राम रौरा व गोपालपुरा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें रौरा की टीम ने जीत दर्ज की।
इससे पहले मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के बीच टॉस कराया। गोपालपुरा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गोपालपुरा की पूरी टीम महज 47 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद रौरा टीम के खिलाडिय़ों ने बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट गवांकर जीत का हासिल की। मैन ऑफ द मैच कप्तान अंकित सिंह रहे। इस दौरान विवेक द्विवेदी, राघवेंद्र तिवारी, रानू, शिवम, बंटू, ओमकार, भोलू, भरत आदि मौजूद रहे।
वहीं कोंच में दाता क्रिकेट क्लब ने किष्किंधा के मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सभासद विशाल गिरवासिया, रामानंद कुशवाहा, माधव यादव ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। अतिथियों ने न केवल क्रिकेट बल्कि अन्य परंपरागत खेलों को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया। संचालन रोहित बरार ने किया। इस दौरान नदीम, कलीम, अंकित, साबिर पठान, साहिल पठान, आदिल खान, अरबाज, प्रदीप प्रजापति, आदिल राईन, कादिर, रोहित आदि मौजूद रहे।