फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अध्यक्ष को सभी जगह मिली गड़बडिय़ां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा (जालौन)। नगर पंचायत अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल को निरीक्षण में जहां प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक नदारद मिले वहीं जल संस्थान के दफ्तर और पशु चिकित्सालय बंद मिले। इस पर अध्यक्ष ने संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को विभागीय लापरवाही से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने सबसे पहले क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां दो श्िािक्षकाएं अनुपस्थित थीं और प्रधानाचार्य सुबह 10 बजे के बाद विद्यालय पहुंची। जिस पर भी अध्यक्ष ने उनसे सवाल जवाब किए। छात्र-छात्राओं ने अध्यक्ष को बताया कि विद्यालय की रसोइया ही रोजाना सुबह स्कूल का ताला खोलती है।
प्राथमिक विद्यालय के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष जल संस्थान कार्यालय एवं पशु चिकित्सालय पहुंचे। यहां का हाल और भी अजीब था, करीब दोपहर के 12 बजे तक दोनों कार्यालय बंद थे। नगर पंचायत अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल ने फोन पर बात की। अध्यक्ष का कहना है कि लापरवाह शिक्षक, कर्मियों और अधिकारियों की शिकायत उनके विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें