उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में उरई के कदौरा ब्लाक के सुनैटा गांव के 25 साल के युवा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर नौकरी करने के बजाय राजनीति में कदम रखा है। वे राजनीति के माध्यम से अपने समाज को नई दिशा देना चाहते हैं। उसने भाजपा समर्थित सीट से जीत दर्ज की है।
परासन से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सीट के विजेता प्रत्याशी रणविजय निषाद ने बीटेक के बाद बीएससी और फिर वकालत की पढ़ाई की है। रणविजय का कहना है कि उन्होंने अपने निषाद समाज के उत्थान के लिए ही राजनीति में कदम रखा है।