फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ट्रेन की चपेट में आकर पल्लेदार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर बदहवास परिजन भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी कृष्णगोपाल यादव (45) रविवार की सुबह राठ रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास इंटरसिटी की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई चरन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे माल गोदाम पर पल्लेदारी करता था। पिछले कुछ दिनों से उसे कम सुनाई दे रहा था। सुबह वह काम के लिए घर से निकला था। ट्रैक पर जाते समय उसे ट्रेन के हार्न की आवाज नहीं सुनाई दी और वह चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। मौत से बेटा आकाश, बेटी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें