फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंख झालरों की ध्वनि के बीच राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का अवतरण

विज्ञापन
रामलीला भवन पर हवन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराते ब्राह्मण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। पिछले 169 वर्षों से अनवरत मंचित होती आ रही कोंच की ऐतिहासिक रामलीला का शुक्रवार को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के साथ ही शुभारंभ हुआ। रमेशचंद्र पटैरिया के प्रधान आचार्यत्व में नगर भर के 12 से अधिक विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से अनुष्ठान कराकर राम का अनुजों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न सहित अवतरण कराया गया। बैंड बाजों के बीच जैसे ही भगवान का प्राकट्य हुआ, गोले दाग कर नगरवासियों को यह शुभ समाचार दिया गया। इसके बाद दर्शनों के लिए लोगों का तांता लग गया। सभी धार्मिक अनुष्ठान कोंच रामलीला के अधिष्ठाता चौधरी विहारीलाल गौड़ के वंशज नमन चतुर्वेदी ने संपन्न कराए।
विज्ञापन

धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित कोंच की रामलीला का 169 वां महोत्सव शुक्रवार को भगवान राम के प्राकट्य के साथ शुभारंभ हो गया। मानिक चौक स्थित रामलीला भवन पर आचार्य रमेशचंद्र पटैरिया के प्रधान आचार्यत्व में नगर के ब्रजमोहन तिवारी, लल्लूराम मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, रामसिया, संजय दीक्षित आदि ने वेद ध्वनि के बीच अनुष्ठान संपन्न कराए। यजमान की भूमिका में नमन चतुर्वेदी ने सभी दायित्व निभाए। हवन के बाद चारों सजीव श्रीविग्रहों को झूले में विराजमान कराया गया। धर्मादा अध्यक्ष गंगाचरण वाजपेयी, मिथलेश गुप्ता, नवनीत गुप्ता, अमित अग्रवाल, लालजी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें