फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन शैलपुत्री की हुई पूजा, अर्चना

विज्ञापन
बड़ी माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आईं महिलाएं। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। शारदीय नवरात्र के पहले दिन नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्राचीन व प्रमुख माता मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने घरों में कलश स्थापना व अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की।
विज्ञापन

छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, अलखिया माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर आदि के साथ पहाड़पुरा में स्थित मां कामाक्षा देवी मंदिर, कैंथ में गायत्री माता मंदिर को आकर्षिक ढंग से सजाया गया था। सुबह से देर रात तक पूजा अर्चना हुई। भक्तों ने घरों में कलश (घट) स्थापना की। पहले दिन देवी मंदिरों में महिला कांस्टेबल नजर नहीं आईं। कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती न होने से मंदिर प्रबंधक मायूस हैं। देवी भक्तों ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें