फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 30 से अधिक महिलाओं को मिले प्रमाणपत्र

विज्ञापन
फोटो - 02 प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद खड़ी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कुठौंद। इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) जालौन की ओर से हरसिंगपुर (बरियापुर) में आयोजित 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाली 30 से अधिक महिलाओं को आरसेटी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत की प्रशासक एवं ग्राम प्रधान बबली देवी ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 12 दिवसीय यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में गांव की 30 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अगरबत्ती निर्माण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को अगरबत्ती बनाने के साथ-साथ मोमबत्ती, पानी में जलने वाले विशेष दीपक तथा अन्य उपयोगी घरेलू उत्पाद तैयार करने का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने कच्चे माल के चयन, उत्पाद की गुणवत्ता, पैकेजिंग, विपणन और छोटे स्तर पर उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी, ताकि महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें