फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इमरजेंसी की टूटी ट्रे देखकर बिफरे सीएमओ, लगाई फटकार

विज्ञापन
फोटो-26-पीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
उरई। सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने नोडल अधिकारी डॉ. एपी वर्मा के साथ रविवार को सोमई और पिंडारी में चल रहे स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। सोमई में इमरजेंसी ट्रे में सामान बेतरतीब रखने जाने पर स्टाफ को फटकार लगाई। साथ ही उच्च जोखिमा गर्भावस्था (एचआरपी) का रजिस्टर व्यवस्थित न होने पर एएनएम लाली से नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले का प्रचार प्रसार करें। इसके साथ ही पिंडारी पीएचसी के निरीक्षण के दौरान गेट पर गंदगी देखकर चिकित्साधिकारी डॉ. डीआर चंदेरिया और डॉ. अजय कुमार चौहान समेत स्टाफ से नाराजगी जाहिर की। यहां पर सिर्फ 20 मरीज देखे गए थे और सिर्फ चार की ही जांचें हुई थीं, इस पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने फार्मासिस्ट से पूछा कि 195 के सापेक्ष 170 दवाएं उपलब्ध है, उन्होंने दवाएं सही से रखने को कहा।

पीएचसी सोमई को गोद लिया
नोडल अधिकारी डॉ.एपी वर्मा ने पीएचसी सोमई को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने पीएचसी में पानी की समस्या दूर करने के लिए अपनी तरफ से पांच हजार रुपये दिए। साथ ही स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर सेवाएं देने में कोताही न बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
जहां भी समस्या है, उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जो भी स्टाफ गैरहाजिर मिला है, उससे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
डॉ. एचएन प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें