फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल लिटरेरी फेस्टिवल की तीन सदस्यीय ज्यूरी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। चंबल फाउंडेशन के चंबल लिटरेरी फेस्टिवल के लिए चंबल कविता प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की सूची जारी कर दी गई, जिसमें देश-विदेश से 237 रचनाकारों ने कविताएं भेजी हैं। निर्णायक मंडल द्वारा 28 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। चयनित श्रेष्ठ रचनाकारों को फाउंडेशन सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

फेस्टिवल के संयोजक डॉ. कमल कुमार कुशवाहा ने बताया कि निर्णायक मंडल में चर्चित टीवी शो कवि युद्ध और लपेटे में नेता जी फेम डॉ. अजय शुक्ला अंजाम, कवियित्री डॉ. नेहा नरूका और विश्व की 125 भाषाओं में गजल गा चुके तेलगू फिल्म अभिनेता डॉ. गजल श्रीनिवास शामिल हैं।
आयोजक मंडल के शाह आलम ने बताया कि चंबल की धरा जिंदगी को खूबसूरत बनाने का बहुआयामी मुहावरा है। चंबल परिक्षेत्र अनेक क्रांतिवीरों और बागियों की शरणस्थली भी रहा है। ऐसे कितने ही भावों को कविता में उकेरने, ढालने और अभिव्यक्त करने के लिए चंबल कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें