एट (जालौन)। झांसी-हाईवे पर सोमवार सुबह पैदल जा रहे अधेड़ की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर एनटीपीसी प्लांट के निकट पैदल जा रहे 50 वर्षीय अधेड़ सोमवार सुबह झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई। प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने बताया कि शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।