फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों के सामने भी आई कांग्रेसियों की गुटबाजी, झड़प

विज्ञापन
दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं से उलझते जिलाध्यक्ष। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। पंचायत चुनाव की तैयारियों और संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में आए पर्यवेक्षक के सामने अनुज मिश्रा और नगर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी समर्थकों में झड़प हो गई। कुर्सियां तक उछाली गईं। पर्यवेक्षक ने किसी तरह दोनों गुटों के नेताओं को शांत कराया। पर्यवेक्षक ने हाईकमान से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी संगठन सृजन अभियान और पंचायत चुनाव की तैयारी के सिलसिले में गुरुवार दोपहर अजनारी रोड स्थित जिला कार्यालय आए थे। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया भी उनके साथ थे। पर्यवेक्षक ने पदाधिकारियों को बुलाना शुरू किया था। पहले प्रवेश करने को लेकर जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष समर्थकों में कहासुनी होने लगी।
पर्यवेक्षक के सामने ही झड़प और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। कुछ कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां उछालीं और मीडिया कर्मियों से कैमरे छीनने का प्रयास किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र सरसेला, आशू चतुर्वेदी आदि ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को शांत कराकर पर्यवेक्षक के कमरे के सामने से हटाया। इसके बाद सभी से एक- एक कर बात की गई।
विज्ञापन

हताश हैं जिलाध्यक्ष : रेहान
नगर अध्यक्ष रेहान सिद्दकी का कहना है कि जिलाध्यक्ष को लगा कि कहीं पदाधिकारी उनकी शिकायत न कर दें, इससे वह हताश थे। उन्होंने और उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
पर्यवेक्षक से बेवजह उलझे : अनुज
जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा का कहना है कि पर्यवेक्षक के सामने कुछ कार्यकर्ता बेवजह उत्तेजित हो रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो हल्ला करने लगे। हमारी ओर से कोई गलती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें