फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता समेत पांच बिजली कर्मियों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। एक माह पूर्व रिनिया गांव में खेत में पानी लगाने के दौरान हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत के मामले में एक्सईएन समेत पांच बिजली कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रिनिया गांव में तीन अक्तूबर को राजीव कुमार उर्फ राजू खेत पर मटर की फसल की सिंचाई कर रहा था। खेत से करीब चार फुट ऊंचाई से हाईटेंशन लाइन निकली थी। राजीव तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया था। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने 4 अक्तूबर को कोतवाली पुलिस और जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया था।
इसमें भाई संजीव कुमार तिवारी ने आरोप लगया था कि कई बार लाइन को ऊंचा कराने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया, लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती। उनकी लापरवाही के कारण ही राजीव की जान चली गई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने एडीएम प्रमिल कुमार, एएसपी और एसडीएम सतेंद्र कुमार की टीम जांच के लिए बनाई थी। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। उरई कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र सचान समेत पांच बिजली कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें