कालपी (जालौन)। जालौन व कानपुर देहात जनपद में कई मामलों में वांछित 25000 रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने जोल्हूपुर के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का तमंचे और दो कारतूस मिले हैं। कोतवाल शिव गोपाल ने बताया कि ग्राम भगौरा थाना चुर्खी निवासी भागेंद्र सिंह पुत्र चरण सिंह फरार चल रहा था। (संवाद)