फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सुरक्षा व सम्मान की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को ब्लाक परिसर सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान बागी अर्चना तिवारी ने कहा कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य कर रही है। चाहे व्यापार हो, नौकरी हो या फिर किसानी, सभी जगह अपना स्थान बनाया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाएं और भी सशक्त व आत्मनिर्भर बनेगी। कार्यक्रम के उपरांत बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं व स्टाफ के लोगों को नारी सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर अवर अभियंता मनरेगा अमित मिश्रा, अरविंद पाल, रहमत खान, अनुरुद्ध सिंह यादव, रजनी पाल, सपना सिंह, वंदना गुप्ता सहित सचिव व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें