माधौगढ़ (जालौन)। सीओ माधौगढ़ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और एसओ राजीव कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ सट्टा खेल रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जामा तलाशी में बिना नंबर की स्कार्पियो व होंडा बाइक एवं 82500 रुपये बरामद किया है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर युवकों को जेल भेज दिया गया है।
गोहन में सट्टा खेलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सीओ, एसओ गोहन ने पुलिस फोर्स के साथ सट्टा खेल रहे कौशलेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र मूरत सिंह, रामनरेश उर्फ पटी पुत्र गोविंद निवासी गोहन को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया।
जिसमें तलाशी के दौरान दो अदद एनड्राइड मोबाइल, होंडा बाइक, एक स्कार्पियो बिना नंबर व जामा तलाशी पर 82500 रुपये बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि सटोरियो के कुछ साथी चकमा देकर भाग गए। जिनकी तलाश की जा रही है।