फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। कामाक्षी देवी मंदिर के पास बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हरौली गांव निवासी किसान धीरेंद्र सिंह का बेटा उत्तम सिंह (22) गुरुवार शाम गांव से उरई जा रहा था। कामाक्षी देवी मंदिर के पास बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई गई। उत्तम उछलकर सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न होने से सिर पर गहरी चोटें आईं। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। मां मुन्नी देवी का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस को बताया उत्तम दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में काम करता था, दशहरा पर छुट्टी लेकर घर आया था। दिवाली के बाद उसे वापस दिल्ली जाना था। बड़ा भाई पुत्तन सिंह भी दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। पिता ने बताया कि दिसंबर माह में बहन पूजा की शादी भी होनी है। उत्तम सभी से दिल्ली से कपड़े लाने की बात कह रहा था उत्तम, उसकी बातें याद आती हैं तो कलेजा फट जाता है। पिता की बातें सुनकर आसपास खड़े लोगों की भी आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें