उरई (जालौन)। धनतेरस और दीवाली पर शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर पालिका ने विशेष सफाई अभियान चलाया। करीब 550 सफाई कर्मी और 24 छोटी बड़ी गाड़ियों लगाकर सफाई की जा रही है। ईओ संजय कुमार ने खुद गलियों में जाकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
पालिका की बोर्ड बैठक में लगातार शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर हो हल्ला होता रहा है। इस बार कोरोना महामारी के बीच में पड़ने वाले दिवाली होने से सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ईओ ने बताया कि दो दिन पूर्व ही सफाई अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर तैयारी कर ली गई थी। खराब कूड़ा गाड़ियों की मरम्मत कराकर काम पर लगा दिया गया है। कर्मियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना सूचना गैरहाजिर रहने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार से सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। ईओ ने वल्लभनगर, राजेंद्र नगर, इंदिरा नगर आदि इलाकों जाकर सफाई कार्यों का निरीक्षण भी किया।