फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों के चलते नव विवाहिता ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पंद्रह दिन पूर्व अपनी बहन संग शादी के बंधन में बंधने वाली युवती ने शुक्रवार की रात ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। ससुराली जहां जान देने की वजह नहीं बता सके, वहीं युवती के पिता का कहना है कि बेटी को गुस्सा ज्यादा आता था। नवविवाहिता की मौत से ससुराल में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है, फिर खुदकुशी की वजह का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

हमीरपुर के बेंदा निवासी शिवरतन कुशवाहा ने 21 अक्तूबर को दोनों बेटियों उर्मिला व विमला देवी का विवाह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी सगे भाई मंजेश व रोहित के साथ किया था। विवाह के बाद दोनों बहने एक ही घर में साथ में हंसी खुशी से रह रही थी। शुक्रवार की रात दोनों बहनों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में जाकर सो गए। रात में उर्मिला (22) पत्नी मंजेश घर का दरवाजा खोलकर बगल में लगे पीपल के पेड़ में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी।
शनिवार की सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो उर्मिला की तलाश शुरू की। तभी घर के पास पेड़ पर उसका शव लटका मिला। ससुरालियों ने घटना की जानकारी उर्मिला के परिजनों के साथ ही कोतवाली पुलिस को दी। दरोगा रामचंद्र ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। उर्मिला के पिता शिवरतन ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री उर्मिला को गुस्सा अधिक आता था। दरोगा ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिर भी पुलिस आत्महत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें