कोंच (जालौन)। साइकिल से जा रही छात्रा को कार चालक ने टक्कर मार दी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी कर दी। छात्रा के परिजनों ने फोन पर सीओ राहुल पांडे को सूचना दी है।
कोंच के नदीगांव रोड कालोनी निवासी रंजना पुत्री घनश्याम कक्षा नौ की छात्रा है। शनिवार वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। रास्ते में कार चालक ने उसकी साइकिल मेें टक्कर मार दी। विरोध करने पर उसने छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवक भाग गया।
रोते हुए छात्रा घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने सीओ को फोन पर सूचना दी। सीओ ने परिजनों को कोतवाली बुलाया। परिजनों ने एक ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।