फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची से नाम काटकर अपात्रों को दिए गए आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-07 एसडीएम को शिकायतीपत्र देने जाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

आवास सूची से नाम काटने की शिकायत
कुअंरपुरा के लोगों ने एसडीएम से की जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगढ़। कुअंरपुरा गांव के छह लोगों ने एसडीएम सालिकराम को शिकायतीपत्र देकर आवास सूची से नाम काटने और अपात्रों को आवास देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच सक्षम अधिकारी से कराने की मांग की है।
कुअंरपुरा गांव निवासी संतोष कुमार, निकेता देवी, पूजा देवी, गोटू, ब्रह्मा देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम दर्ज हुआ था। आरोप लगाया कि सुविधाशुल्क न देने पर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने सूची से उनके नाम हटा दिए। जो नाम जोड़े गए हैं वह अपात्र बताए जा रहे हैं। वह लोग शहर में रहते हैं और चार पांच साल से गांव नहीं आए हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने की मांग की है। एसडीएम ने बीडीओ दीपक कुमार को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता सूची से नाम काटने का आरोप
उरई। जालौन ब्लाक के ग्राम गायर निवासी हसीना बानो ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बताया कि एडीओ पंचायत एवं पंचायत सचिव और प्रधान पर गलत रिपोर्ट देकर आवास की पात्रता सूची से नाम कटवाने का आरोप लगाया है। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में चौथे नंबर पर नाम था। रिपोर्ट में उसका मकान पक्का होना बता दिया गया। बताया कि कच्चा मकान गिरने पर वह पिता के मकान में रह रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें